Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 100 स्पेशल एजुकेटर की होगी भर्ती, मेरिट के आधार पर मिलेगी सीधी नौकरी
Breaking News

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 100 स्पेशल एजुकेटर की होगी भर्ती, मेरिट के आधार पर मिलेगी सीधी नौकरी

By adminOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
01 10 2025 spcl educator 2025101 164041
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में साय केबिनेट की बैठक में प्रदेश में स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए 100 स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती चयन प्ररीक्षा के आधार पर न होकर मैरिट के आधार पर होगी।

Publish Date: Wed, 01 Oct 2025 04:39:00 PM (IST)

Updated Date: Wed, 01 Oct 2025 04:41:40 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 100 स्पेशल एजुकेटर की होगी भर्ती, मेरिट के आधार पर मिलेगी सीधी नौकरी
स्कूलों में 100 स्पेशल एजुकेटर की होगी भर्ती,

HighLights

  1. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट ने लिया फैसला
  2. भर्ती एवं पदोन्नति नियम-2019 में एक बार की छूट
  3. चयन परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर सीधी भर्ती

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती की जाएगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियम-2019 में एक बार की छूट दी गई है। वित्त विभाग ने भी भर्ती को मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में दिव्यांग छात्रों के हित में निर्णय लिया गया।

कैबिनेट ने तय किया कि इस बार चयन परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर सीधी भर्ती की जाएगी। वहीं, सरकारी कर्मचारियों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं को देखते हुए वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया है। इसके लिए बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव मंगाए जाएंगे।

बैठक में दिव्यांगजनों के लिए एक और निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम की बकाया राशि 24.50 करोड़ रुपये एकमुश्त लौटाने की मंजूरी दी गई। निगम द्वारा राज्य के दिव्यांगजनों को शिक्षा और स्वरोजगार के लिए न्यूनतम तीन प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

यह भी पढ़ें- ‘आरोपियों को पकड़कर लाओ, तब FIR करेंगे’… दुष्कर्म की पीड़िता से बोले पुलिसवाले, 7 गिरफ्तार

मुद्रण व लेखन सामग्री विभाग में रिक्त पदों के आवेदन 15 तक

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने मुद्रण व लेखन सामग्री विभाग में रिक्त पदों के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग के अंतर्गत कापी होल्डर, प्लेट मेकर, ग्रेनिंग आपरेटर, फास्ट डिजिटल प्रिंटर आपरेटर, कनिष्ठ सिंगल कलर मशीन आपरेटर, सिंगल कलर सीटफेड आपरेटर, ट्रेसर, रिटेचर, पेस्टर रीडर के रिक्त पद शामिल हैं।

आनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू हो गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। वहीं त्रुटि सुधार 16 से 18 अक्टूबर शाम पांच बजे तक होगा। परीक्षा की संभावित तिथि 30 नवंबर है। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। व्यापमं वेबसाइट पर प्रवेश पत्र 24 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। परीक्षा केंद्र रायपुर को बनाया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भाजपा युवा मोर्चा रायपुर शहर की नई कार्यकारिणी घोषित:शुभांकर बने उपाध्यक्ष, आयुष को बनाया गया सह मीडिया प्रभारी, युवाओं को जोड़ने पर रहेगा फोकस

April 19, 2026

भालू के हमले में वृद्ध महिला गंभीर घायल:बलरामपुर में महुआ बीनने गई थी, जिला अस्पताल में भर्ती

April 19, 2026

भाजपा युवा मोर्चा रायपुर शहर की नई कार्यकारिणी घोषित:शुभांकर बने उपाध्यक्ष, आयुष को बनाया गया सह मीडिया प्रभारी, युवाओं को जोड़ने पर रहेगा फोकस

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067908
Views Today : 79
Views Last 7 days : 1011
Views Last 30 days : 4097
Total views : 88844
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.