Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ के वेदांता प्लांट हादसे पर NHRC का एक्शन, 25 मजदूरों की मौत पर मुआवजे और जांच की मांगी रिपोर्ट
Breaking News

छत्तीसगढ़ के वेदांता प्लांट हादसे पर NHRC का एक्शन, 25 मजदूरों की मौत पर मुआवजे और जांच की मांगी रिपोर्ट

By adminApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
25 04 2026 vedanta power plant accident update
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Vedanta Power Plant Accident: सक्ति के वेदांता पावर प्लांट में हुए बायलर हादसे में 25 मजदूरों की मौत के बाद NHRC ने सख्ती दिखाई है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 09:47:33 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 09:52:12 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के वेदांता प्लांट हादसे पर NHRC का एक्शन, 25 मजदूरों की मौत पर मुआवजे और जांच की मांगी रिपोर्ट
बायलर हादसे में 25 श्रमिकों की मौत पर सीएस-डीजीपी को नोटिस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. NHRC ने CS और DGP को नोटिस जारी किया
  2. आयोग ने दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी
  3. घायलों के इलाज और मुआवजे पर मांगी जानकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट (Vedanta Power Plant Blast) में हुए बायलर हादसे के बाद मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। इस हादसे में अब तक 25 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है।

NHRC ने जारी किया नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस गंभीर घटना को लेकर राज्य के मुख्य सचिव (CS) और पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दोनों अधिकारियों से दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा है कि यदि मीडिया रिपोर्ट्स सही हैं, तो यह श्रमिकों के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा।

मुआवजा और इलाज पर मांगी जानकारी

NHRC ने अपने नोटिस में मृतकों के स्वजनों और घायलों को दिए जा रहे मुआवजे की स्थिति पर जानकारी मांगी है। साथ ही हादसे में झुलसे 20 मजदूरों के इलाज और उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति की रिपोर्ट भी तलब की गई है। आयोग ने यह भी पूछा है कि हादसे के कारणों की जांच कहां तक पहुंची है और दोषियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

मुआवजा राशि की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में मृत मजदूरों के स्वजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा प्लांट प्रबंधन की ओर से मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये और घायलों को भी आर्थिक सहायता दी जा रही है।

जांच जारी, टीम मौके पर सक्रिय

इस मामले की जांच के लिए बिलासपुर संभागायुक्त को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिन्हें 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपनी है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की औद्योगिक सुरक्षा टीम भी मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074959
Views Today : 39
Views Last 7 days : 2685
Views Last 30 days : 9105
Total views : 103047
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.