Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ी भर्ती, 200 अभ्यर्थियों को मिली आरक्षक की नियुक्ति, 15 दिन में जॉइनिंग के आदेश
Breaking News

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ी भर्ती, 200 अभ्यर्थियों को मिली आरक्षक की नियुक्ति, 15 दिन में जॉइनिंग के आदेश

By adminApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
24 04 2026
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ सरकार के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने प्रदेश में कानून व्यवस्था और राजस्व सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 24 Apr 2026 09:23:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Apr 2026 09:23:02 PM (IST)

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ी भर्ती, 200 अभ्यर्थियों को मिली आरक्षक की नियुक्ति, 15 दिन में जॉइनिंग के आदेश

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ी नियुक्ति
  2. 200 अभ्यर्थियों को मिला आरक्षक का पद
  3. कई नए जिलों में तैनात हुए आबकारी आरक्षक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने प्रदेश में कानून व्यवस्था और राजस्व सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर द्वारा 23 अप्रैल 2026 को एक आधिकारिक आदेश जारी कर 200 अभ्यर्थियों को ‘आबकारी आरक्षक’ के पद पर नियुक्ति दी गई है।

3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्ति

आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा-2025 (ABA25) के आधार पर इन अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। नियुक्त किए गए सभी आरक्षकों को वर्तमान में पे-मैट्रिक्स लेवल-4 (5200-20200 + ग्रेड वेतन 1900) के तहत 3 वर्ष की परिवीक्षा (Probation) अवधि पर रखा गया है।

प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में पदस्थापना

चयनित उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न कार्यालयों में तैनात किया गया है, जिनमें शामिल हैं:

  • जिला कार्यालय: रायपुर, दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और नवगठित जिले जैसे सारंगढ़-बिलाईगढ़, मोहला-मानपुर।
  • उड़नदस्ता इकाइयां: कई आरक्षकों को संभागीय उड़नदस्ता (रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, दुर्ग, सरगुजा) और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता रायपुर में पदस्थ किया गया है।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

महत्वपूर्ण शर्तें और निर्देश

विभाग ने नवनियुक्त आरक्षकों के लिए कुछ सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं:

  • जॉइनिंग की समय सीमा: चयनित उम्मीदवारों को आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर अपने आवंटित जिले या उड़नदस्ता कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करानी होगी, अन्यथा नियुक्ति निरस्त मानी जाएगी।
  • प्रशिक्षण और मेडिकल: परिवीक्षा अवधि के दौरान निर्धारित प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य होगा। साथ ही, कार्यभार ग्रहण करने के समय मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और चरित्र सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करना आवश्यक है।
  • दस्तावेज सत्यापन: जॉइनिंग के समय मूल निवासी प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता और जाति प्रमाण पत्र की मूल प्रतियों का सत्यापन अनिवार्य है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

हाईकोर्ट में बढ़े अवमानना केस,पूर्व-मंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र:मोहम्मद अकबर बोले- भाजपा सरकार में बढ़ोतरी हुई, गवर्नर से दखल की मांग

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075060
Views Today : 427
Views Last 7 days : 3073
Views Last 30 days : 9493
Total views : 103435
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.