कवर्धा| ग्राम दामापुर, कोलेगांव, भगतपुर सहित आसपास के गांवों में महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी हो रही है। चॉइस सेंटर संचालक महिलाओं से 30 से 50 रुपए तक वसूली कर रहे हैं। जबकि शासन द्वारा प्रत्येक पूर्ण ई-केवाईसी कार्य के लिए संचालकों को 9.84 रुपए का भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जाना है और प्रक्रिया नि:शुल्क घोषित की गई है। इसके बावजूद महिलाओं से शुल्क लिया जा रहा है।
<
