टॉप न्यूज़

चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव के 4 मजदूरों की मौत:2 घायल,CM साय ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख की सहायता के दिए निर्देश




उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने से हुए हादसे में कोंडागांव जिले के 4 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में जिले के दो श्रमिक घायल हुए हैं। घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। धनसुली के 2, मडानार और दहीकोंगा के 1-1 श्रमिक की मौत हादसे में ग्राम धनसुली के दो श्रमिकों की जान गई है। वहीं मडानार और दहीकोंगा के एक-एक श्रमिक की मौत हुई है। जिले के दो श्रमिक घायल बताए गए हैं। सभी मृत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। CM साय बोले- सरकार परिवारों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने भी जताया दुख जिला प्रशासन ने हादसे पर संवेदना व्यक्त की है। प्रशासन ने कहा कि वह पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें जरूरत के मुताबिक हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button