जिले में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। तापमान 43 डिग्री तक जा रहा है। इस बीच जिले के ग्रामीण अंचल में पेयजल की संकट शुरू हो गया है। ग्राम परसहा में सरकारी हैंडपंप का वाटर लेवल डाउन हो गया है। ऐसे में यहां नए बोर खनन की जरूरत है। इसी प्रकार जिले के वनांचल क्षेत्रों में और भी स्थिति खराब हो रहीं है। बोड़ला व पंडरिया ब्लॉक के जंगल क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। – हेमंत साहू, कवर्धा
<
