बालोद | दल्लीराजहरा शहर स्थित रेलवे क्रिकेट में बाउंड्रीवाल निर्माण, फ्लड लाइट व्यवस्था एवं टर्फ विकेट निर्माण किया जाए। जिससे ग्राउंड में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय क्रिकेट मैचों के आयोजन की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही शाम के समय भी फ्लड लाइट की सुविधा से अभ्यास एवं खेल गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी। जल्द ही ग्राउंड आधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित हो सकेगा।
<
