Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भ्रष्टाचार के आरोप में आरक्षक निलंबित:लोगों ने पैसे मांगते हुए बनाया था वीडियो ,गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्यवाही
Breaking News

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भ्रष्टाचार के आरोप में आरक्षक निलंबित:लोगों ने पैसे मांगते हुए बनाया था वीडियो ,गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्यवाही

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
774cf309 5a53 4058 bb24 a5507f849451 1776944709436
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



774cf309 5a53 4058 bb24 a5507f849451 1776944709436
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने चौकी खोड़री (थाना गौरेला) में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 91, खोगेश्वर मैत्री को निलंबित कर दिया है। उन पर व्यापारियों से अवैध वसूली का गंभीर आरोप है। यह मामला 20 अप्रैल को ग्रामीणों की शिकायत के बाद सामने आया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि आरक्षक सड़क पर चलने वाले व्यापारिक वाहनों से पैसे की मांग करता है। मीडिया में एक वीडियो सामने आने के बाद इन आरोपों की पुष्टि हुई, जिसमें आरक्षक को वाहन चालक से पैसे लेते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया था। आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया थाना प्रभारी गौरेला की गोपनीय रिपोर्ट और वीडियो के आधार पर आरक्षक खोगेश्वर मैत्री का यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम और पुलिस रेगुलेशन के विपरीत पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक खोगेश्वर मैत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय रक्षित आरक्षी केंद्र गौरेला-पेंड्रा-मरवाही तय किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस पूरी घटना की विस्तृत जांच के लिए जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 10 गायों की मौत:कसडोल ब्लॉक की घटना, खेत में चर रही थीं गायें, पशुपालकों ने मांगी सहायता

June 22, 2026

कबीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री रहेगी बंद:होटलों पर भी होगी कार्रवाई, निगम ने जारी किया आदेश

June 22, 2026

रायपुर में 26 जून को कमलनारायण शर्मा स्मृति व्याख्यान:सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय होंगे मुख्य वक्ता, 'सुरक्षित भारत' पर होगा मंथन

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075067
Views Today : 749
Views Last 7 days : 3395
Views Last 30 days : 9815
Total views : 103757
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.