![]()
गौरेला निवासी रिद्धि गुप्ता को महाराष्ट्र में सिविल जज के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस परीक्षा में महाराष्ट्र में 20वां रैंक हासिल किया है। रिद्धि गुप्ता सलिल गुप्ता और आशा गुप्ता की बेटी हैं। उन्होंने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से यह सफलता प्राप्त की है। उनकी यह उपलब्धि दर्शाती है कि दृढ़ संकल्प और गौरेला कीनिरंतर प्रयास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। रिद्धि ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, सलिल गुप्ता और आशा गुप्ता को दिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्तर से लेकर सिविल जज बनने तक के सफर में उन्होंने जितना संघर्ष किया, उतना ही संघर्ष उनके माता-पिता ने भी किया। यह जीत उनके माता-पिता की भी है। कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज के संरक्षक संजय गुप्ता और जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने रिद्धि गुप्ता और उनके परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई दी। यह जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी पीयूष कुमार गुप्ता ने प्रदान की।
<
