टॉप न्यूज़

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग:बेमेतरा में गौसेवकों ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल,मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा




बेमेतरा जिले में ‘गौसम्मान आवाहन अभियान’ के दूसरे चरण के तहत बुधवार (29 जुलाई) को सैकड़ों गौसेवकों ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और पूरे देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे बेसिक स्कूल मैदान से हुई। यहां से बड़ी संख्या में गौसेवकों ने शांतिपूर्ण रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। गौ मंत्रालय बनाने की भी मांग ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, पूरे देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने और गौ संरक्षण के लिए अलग गौ मंत्रालय के गठन की मांग की गई। गौसेवकों का कहना है कि इन मांगों को लेकर लंबे समय से देशभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। ‘यह राजनीतिक नहीं, जनआंदोलन है’ गौसेवक हरिश चौहान ने कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल, संगठन या व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि गौमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए चलाया जा रहा जनआंदोलन है। उन्होंने सामाजिक, धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और सभी राजनीतिक दलों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस अभियान का समर्थन करने की अपील की। देशभर में एक साथ चल रहा अभियान गौसेवकों के अनुसार, अभियान के पहले चरण में देशभर की तहसीलों में रैलियां निकालकर ज्ञापन सौंपे गए थे। दूसरे चरण में सभी जिलों में एक ही दिन और एक समान प्रारूप में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशासन ने ज्ञापन शासन को भेजने की कही बात अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि गौभक्तों द्वारा गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन प्राप्त हुआ है। इसे नियमानुसार शासन स्तर पर अग्रेषित किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में गौसेवक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button