टॉप न्यूज़

धमतरी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित:नदी-नाले उफान पर, कई रास्ते बंद; सामान्य से 6.8% ज्यादा बारिश




छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगहों पर पर्यटन स्थलों और वनांचल क्षेत्रों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग बंद हो गए हैं। सड़कों और एनिकट पुलों पर पानी भर जाने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। बारिश के बीच कुछ लोग जान जोखिम में डालकर तेज बहाव वाले एनिकट पुल को पार करते नजर आए। इस दौरान एक एम्बुलेंस और सामान से भरा पिकअप वाहन भी पानी के तेज बहाव के बीच पुल पार करता दिखा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महानदी और बालका नदी का जलस्तर बढ़ने से कर्णेश्वर घाट पर दोनों नदियों के संगम पर बने एनिकट के ऊपर से पानी बह रहा है। इसके बावजूद लोग और वाहन पुल पार कर रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न केरेगांव के पास नाला उफान पर आने से नगरी-धमतरी मुख्य मार्ग प्रभावित हो गया है। वहीं कुकरेल से नरहरा जलप्रपात जाने वाला रास्ता भी पानी भरने से बंद हो गया है। केरेगांव के पास सड़क पर करीब 3 फीट से ज्यादा पानी बह रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। प्रशासन की अपील जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलस्तर कम होने तक अनावश्यक यात्रा न करें। तेज बहाव वाले पुल और नालों को पार करने की कोशिश न करें और पूरी सावधानी बरतें। जिले में सामान्य से 6.8% ज्यादा बारिश 1 जून से अब तक 558.9 मिमी बारिश जिले में 1 जून से 29 जुलाई तक औसतन 558.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पिछले 10 वर्षों में इसी अवधि की औसत बारिश 523.2 मिमी रही है। इस तरह इस साल अब तक जिले में सामान्य से 6.8 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। तहसीलवार बारिश (1 जून से 29 जुलाई तक) 29 जुलाई की दैनिक वर्षा किसानों के लिए राहत जिला प्रशासन के अनुसार, लगातार हो रही मानसूनी बारिश से खरीफ फसलों को फायदा मिल रहा है। किसानों को मौसम विभाग की जानकारी पर नजर रखने और मौसम के अनुसार खेती के काम करने की सलाह दी गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button