Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गोंदिया में 20 दिन का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें कैंसिल तो कई के बदले रूट
Breaking News

गोंदिया में 20 दिन का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें कैंसिल तो कई के बदले रूट

By adminMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
03 05 2026 railways mega block 202653 897
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गोंदिया स्टेशन पर 20 दिनों का ब्लाक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ट्रेनों के परिचालन में गति लाना है। इस ब्लाक के कारण विदर्भ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेने …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 03 May 2026 08:00:24 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 08:28:40 AM (IST)

रेलवे यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: गोंदिया में 20 दिन का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें कैंसिल तो कई के बदले रूट
गोंदिया स्टेशन पर आज से 20 दिनों तक रहेगा मेगा ब्लाक। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां रहेंगी रद
  2. रायपुर इतवारी, गोंदिया इतवारी भी रहेगी रद
  3. कई ट्रेनों का होगा शार्ट टर्मिनेशन

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर अधोसंरचना विकास के लिए तीन से 22 मई तक 20 दिनों का मेगा ब्लाक लिया जा रहा है। प्लेटफार्म क्रमांक-4 पर वाशेबल एप्रन हटाकर आधुनिक बैलेस्टेड ट्रैक बिछाने के इस कार्य के चलते रेल यातायात बड़े पैमाने पर प्रभावित रहेगा।

इस ब्लाक के कारण विदर्भ एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस और रायपुर-इतवारी पैसेंजर जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें या तो रद रहेंगी या उन्हें गंतव्य से पहले शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

गति सीमा में होगी वृद्धि

रेलवे के इस फैसले से गर्मी की छुट्टियों में सफर कर रहे हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार वाशेबल एप्रन को बैलेस्टेड ट्रैक में बदलने से ट्रेनों की गति सीमा में वृद्धि होगी और ट्रैक का रखरखाव आसान हो जाएगा। इससे भविष्य में परिचालन क्षमता और यात्रियों की सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी।

रद होने वाली गाड़ियां

पूरी तरह रद रहने वाली गाड़ियां (तीन से 22 मई तक) टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: गाड़ी संख्या 18109 (03 से 22 मई) एवं 18110 (05 से 24 मई)। रायपुर-इतवारी पैसेंजर: गाड़ी संख्या 58205 (03 से 22 मई) एवं 58206 (04 से 23 मई)। लोकल पैसेंजर ट्रेनें: डोंगरगढ़-गोंदिया (68711/12), गोंदिया-इतवारी (68713/16), और इतवारी-बालाघाट (68714/15) पूरी तरह रद रहेंगी।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली ट्रेनें

विदर्भ एक्सप्रेस (12105/106): यह ट्रेन मुंबई से आकर अजनी में ही समाप्त होगी और वहीं से वापस जाएगी। (अजनी-गोंदिया के बीच रद)। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (15231/232): यह ट्रेन दुर्ग स्टेशन पर समाप्त होगी और वहीं से बरौनी के लिए रवाना होगी। (दुर्ग-गोंदिया के बीच रद)। कटंगी, तिरोड़ी और जबलपुर पैसेंजर: गोंदिया की ओर जाने वाली ये सभी पैसेंजर ट्रेनें ब्रम्हपुरी स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होंगी। (विवरण: 51707/08, 68813/14, 68809/10, 68811/12 एवं 78803 से 78810 तक)।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

रीवा-इतवारी एक्सप्रेस (11753/54) अपने निर्धारित मार्ग बालाघाट-गोंदिया के बजाय जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा होकर चलेगी। यह बदलाव मई माह की विभिन्न निर्धारित तिथियों (दो से 19 मई) पर लागू होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए शाम की फ्लाइट शुरू, पहले ही दिन 80% बुकिंग पूरी; किराया आसमान पर

May 4, 2026

बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद पुलिस कांस्टेबल की मौत पर बवाल, चार घंटे नहीं पहुंचे डॉक्टर; मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

May 4, 2026

‘मौसेरी बहन से शादी हिंदू मैरिज एक्ट में अवैध…’, CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- कोई भी प्रथा कानून से ऊपर नहीं

May 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069609
Views Today : 2
Views Last 7 days : 822
Views Last 30 days : 4028
Total views : 90653
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.