![]()
गुरु अर्जन देव जी के 420वें शहीदी दिवस पर छत्तीसगढ़ सिख समाज की ओर से मीठा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों को ठंडा मीठा शरबत वितरित करने की तैयारी है। साथ ही स्थल पर गुरु अर्जन देव जी के जीवन और शिक्षाओं से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे लोग उनके योगदान को करीब से समझ सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु अर्जन देव जी के बलिदान को स्मरण करना और उनकी शिक्षाओं को समाज तक पहुंचाना है। आयोजकों के अनुसार, इस पहल के माध्यम से सेवा, सहिष्णुता और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। विभिन्न संगठनों की भागीदारी, सामाजिक एकता पर जोर
कार्यक्रम में प्रदेशभर के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। समाज के सभी वर्गों महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भागीदारी रहेगी। आयोजन के जरिए आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। शहादत की स्मृति में सेवा, लोगों से जुड़ने की अपील
आयोजकों ने बताया कि 1606 में मुगल बादशाह जहांगीर के शासनकाल में गुरु अर्जन देव जी ने अपने सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए बलिदान दिया। इसी स्मृति में सिख समाज द्वारा हर वर्ष सेवा स्वरूप शरबत वितरण किया जाता है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा और पदाधिकारियों ने नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस सेवा कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
<
