Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; VIDEO:स्कूटी सवार भी चपेट में आया, 4 लोग घायल, रायगढ़ के छातामुड़ा बाईपास की घटना
Breaking News

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; VIDEO:स्कूटी सवार भी चपेट में आया, 4 लोग घायल, रायगढ़ के छातामुड़ा बाईपास की घटना

By adminJune 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 42 a 1780481590
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 42 a 1780481590
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर ने एक स्कूटी सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला मिली जानकारी के मुताबिक, सराईभद्दर के रहने वाले 22 वर्षीय अमरनाथ साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह पेंट और पुट्टी का काम करता है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने दोस्त पुरन साहू और चंद्रशेखर साहू के साथ बाइक से कांशीराम चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान सराईभद्दर निवासी धर्मेंद्र साहू अपनी स्कूटी से कहीं जा रहा था। तभी छातामुड़ा बाईपास के पास महाडा फेब्रिकेशन कोल्ड स्टोरेज के सामने से एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आया। ट्रैक्टर के ड्राइवर ने पहले स्कूटी को साइड से टक्कर मारी, फिर सामने से आ रहे बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए फुटपाथ पर चढ़ गया। इस हादसे में अमरनाथ के सिर में, पुरन साहू के पैर में और चंद्रशेखर साहू के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आईं। स्कूटी सवार धर्मेंद्र साहू भी घायल हो गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया घटना देखकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर के ड्राइवर ने किस तरह यह हादसा किया। घायल अमरनाथ साहू ने जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ धारा 184-MOT, 125(a)-BNS और 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच जारी जूटमिल थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि सोमवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार लोग घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की आगे जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 11 वाहन जब्त:अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की दो बड़ी कार्रवाई

June 3, 2026

गुढ़ियारी अंडरब्रिज के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी:4 से 18 जून तक बंद रहेगा रास्ता, आवागमन प्रभावित

June 3, 2026

प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नाबालिग का विवाह:पिता के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत FIR दर्ज

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072794
Views Today : 26
Views Last 7 days : 1515
Views Last 30 days : 5681
Total views : 96320
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.