Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गालियों से तंग आकर जीजा बना कातिल, रायपुर के उरला में हुई खूनी वारदात
Breaking News

गालियों से तंग आकर जीजा बना कातिल, रायपुर के उरला में हुई खूनी वारदात

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 05 2026 craim murder
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के उरला में एक जीजा ने अपने ही साले की हत्या कर दी। पिछले 3 सालों से साथ रह रहे इन दोनों के बीच अक्सर गाली-गलौज और शराब को लेकर विवाद होता था। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 14 May 2026 11:46:29 AM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 11:46:29 AM (IST)

शराब, साला और सनकी जीजा: गालियों से तंग आकर जीजा बना कातिल, रायपुर के उरला में हुई खूनी वारदात

HighLights

  1. जीजा ने साले को शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट
  2. चापड़ से वार कर की हत्या,इलाके में फैली सनसनी
  3. हत्या के बाद पुलिस को किया फोन किया सरेंडर

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक जीजा ने अपने ही साले की चापड़ से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले साले को शराब पिलाई, फिर विवाद के दौरान उस पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

वारदात के बाद आरोपी ने खुद डायल-112 को फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मजदूर नगर निवासी गिरधर के घर में उसका जीजा प्रकाश साहु पिछले तीन वर्षों से रह रहा था। दोनों के बीच अक्सर शराब पीने के बाद विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक गिरधर आए दिन आरोपी प्रकाश साहु को गालियां देता था, जिससे दोनों के बीच तनाव बना रहता था।

बीती देर रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद प्रकाश साहु गिरधर को अपने साथ शराब पीने के लिए ले गया। शराब के नशे में दोनों के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी ने अपने पास रखे चापड़ से गिरधर पर हमला कर दिया। आरोपी ने गर्दन और शरीर पर कई वार किए, जिससे गिरधर की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी प्रकाश साहु ने खुद डायल-112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुराना विवाद और शराब के दौरान हुआ झगड़ा सामने आया है। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिजनेस में निवेश के नाम पर बिलासपुर के कारोबारी को लगी 3.32 करोड़ की चपत, पिता-पुत्र ने मिलकर रचा ठगी का जाल

May 15, 2026

रायपुर के पेट्रोल पंपों पर उमड़ा हुजूम, घंटों कतार में लगने के बाद, बाइक को 400 और कार को 1000 का ही मिल रहा पेट्रोल

May 15, 2026

रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, जून में 70 ट्रेनें रद; छत्तीसगढ़ का रेल नेटवर्क प्रभावित

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070463
Views Today : 14
Views Last 7 days : 1026
Views Last 30 days : 3642
Total views : 91813
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.