टॉप न्यूज़

हरछठ पर माताओं ने रखा निर्जला व्रत



नारायणपुर| संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना के साथ बुधवार को जिलेभर में हरछठ हलषष्ठी कमरछठ पर्व श्रद्धा से मनाया गया। माताओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। छठी माता की पूजा-अर्चना की। घरों में पूजा हुई। पूजा स्थलों पर भी आयोजन हुए। महिलाओं ने सामूहिक रूप से हरछठ की कथा सुनी। संतान के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। सुबह से महिलाओं में उत्साह दिखा। पूजा के दौरान छठी माता की कथा सुनाई गई। कथा में एक साहूकार की बहू से जुड़ी घटना का वर्णन है। मान्यता के अनुसार साहूकार के घर संतान को लेकर संकट आया। परिवार को भारी दुख झेलना पड़ा। हरछठ माता की श्रद्धा से पूजा हुई। व्रत रखा गया। संतान की रक्षा हुई। तभी से माताएं संतान की दीर्घायु, रक्षा के लिए हरछठ का व्रत रखने लगीं। कथा में संदेश भी है। कठिन हालात में मां का विश्वास बड़ा सहारा होता है। संतान के लिए त्याग सबसे बड़ा होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार हरछठ का संबंध भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम से है। बलराम का प्रमुख अस्त्र हल था। इसी कारण पर्व को हलषष्ठी कहा जाता है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button