गांधी स्टेडियम में बाइक से स्टंट,पुलिस ने दर्ज की FIR:स्टेडियम में बाइकर्स ने मचाया था हंगामा, वायरल वीडियो से पहचान की कोशिश

![]()
अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में घुसकर तेज रफ्तार में बाइक चलाकर स्टंटबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। 15 अगस्त को बाइकर्स बाइकों के साथ गांधी स्टेडियम में घुस गए थे और स्टंटबाजी की। पुलिस के अनुसार बाइकर्स की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में बाइकर्स गैंग ने जमकर हुड़दंग मचाया। शहर में तेज रफ्तार में बाइक चलाकर स्टंट करने के बाद दर्जनभर से अधिक बाइकर्स गांधी स्टेडियम में घुस गए थे और तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाकर हुड़दंग मचाया। बाइकर्स गैंग ने बाइक के साइलेंसर से पटाखों की आवाज निकाली और हॉर्न बजाते हुए तथा तेज एक्सीलरेटर में स्टेडियम के भीतर चक्कर लगाते रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। गांधी स्टेडियम में जहां बाइकर्स ने बाइक चलाई थी, उस ट्रेक का निर्माण सुबह शाम टहलने वालों के लिये किया गया है। पुलिस ने दर्ज की FIR वायरल वीडियो के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ धारा 285,125 BNS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। एफआईआर थाने के एएसआई ने दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार सोशल मिडिया में वायरल फोटो वीडियो में बाइकर्स बिना हेलमेट लगाए खतरनाक तरीके से बाइक चलाते दिखे थे। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त नहीं हुई है। पहले मैनपाट में बाइकर्स पर हुई थी कार्रवाई इसके पहले मैनपाट में बाइकर्स द्वारा हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर मैनपाट एवं शहर में अभियान चलाकर पौने दो सौ से अधिक बाइकर्स पर कार्रवाई की गई थी। इसके बाद भी परिस्थिति नहीं बदली। अंबिकापुर के बाहरी सड़कों में बाइकर्स स्टंट करते हैं, जिनपर कार्रवाई नहीं हो रही है।
Source link




