टॉप न्यूज़

रायपुर में 8-9 अगस्त को होगी राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप:16 जिलों के 330 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, नेशनल के लिए भी होगा चयन




रायपुर में 8 और 9 अगस्त को तीसरी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप का आयोजन माता सुंदरी खालसा स्कूल, पुराना बस स्टैंड, पंडरी में होगा। द गतका एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में होने वाली इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 जिलों से करीब 330 महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा और आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के चेयरमैन एवं राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि गतका सिखों की पारंपरिक युद्ध कला है। यह खेल युवाओं में साहस, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि यह युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए भी प्रेरित करता है। नेशनल के लिए होगा चयन प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों का प्रदर्शन राष्ट्रीय मानकों के आधार पर परखा जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाएगा। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। एसोसिएशन ने खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button