टॉप न्यूज़

खेतों में उतरकर कमिश्नर-कलेक्टर ने देखा डिजिटल क्रॉप सर्वे:बलरामपुर के छत्तरपुर-कालिकापुर में फसल की मौके पर जांच, रिकॉर्ड में शुद्धता के निर्देश




बलरामपुर कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा और कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने रामचंद्रपुर विकासखंड में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम छत्तरपुर और कालिकापुर में खेतों के बीच जाकर फसल की स्थिति और डिजिटल सर्वे की तकनीकी प्रक्रिया को करीब से देखा। अधिकारियों ने सर्वे में लगे कर्मचारियों को फसल और भूमि से जुड़ी जानकारी सावधानी, शुद्धता और पारदर्शिता के साथ दर्ज करने के निर्देश दिए। खेत में पहुंचकर मूंगफली और धान का सर्वे देखा ग्राम छत्तरपुर में कमिश्नर और कलेक्टर ने मूंगफली और धान की फसलों के सर्वे का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर सर्वे कर रहे कर्मचारियों से प्रक्रिया की जानकारी ली और कहा कि रिकॉर्ड में दर्ज होने वाली फसल संबंधी जानकारी में किसी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। इससे किसान की जमीन या फसल का विवरण गलत दर्ज होने की स्थिति से बचा जा सकेगा। तकनीकी प्रक्रिया की भी जांच इसके बाद ग्राम कालिकापुर में अधिकारियों ने खेतों के बीच पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे की पूरी तकनीकी प्रक्रिया देखी। उन्होंने राजस्व और कृषि विभाग के मैदानी कर्मचारियों को सर्वे से जुड़े जरूरी निर्देश दिए। कमिश्नर और कलेक्टर ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर सटीक और त्रुटिरहित सर्वे पूरा करने पर जोर दिया। रामचंद्रपुर में लगाए फलदार पौधे निरीक्षण के बाद कमिश्नर और कलेक्टर ने रामचंद्रपुर में पौधारोपण भी किया। कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने आम और कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने नींबू का पौधा लगाया। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। इस दौरान उपायुक्त सरगुजा आर.के. खूंटे, उपायुक्त शारदा अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी और एसडीएम आनंद राम नेताम समेत अन्य अधिकारियों ने भी फलदार और छायादार पौधे लगाए।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button