Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गांजा पकड़ने गई पुलिस की बोलेरो ले भागा बदमाश:DSP का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर गाड़ी तक पहुुंची पुलिस, संदेही हिरासत में
Breaking News

गांजा पकड़ने गई पुलिस की बोलेरो ले भागा बदमाश:DSP का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर गाड़ी तक पहुुंची पुलिस, संदेही हिरासत में

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 28 at 093211 1777349018
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 28 at 093211 1777349018
सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में गांजा पकड़ने के लिए सत्तीपारा पहुंची पुलिस टीम की बोलेरो वाहन लेकर बदमाश भाग निकला। बोलेरो वाहन में प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल छूट गया था, जिसे पुलिस ने ट्रेस किया और गाड़ी को राम मंदिर के पास से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे की टीम सोमवार शाम गांजा पकड़ने के लिए सत्तीपारा पहुंचे थे। पुलिस टीम गांजा विक्रेता गोपाल नामदेव की तलाश में छापा मार रही थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान गोपाल नामदेव का जीजा मुकेश नामदेव छत से सड़़क पर कूदा। सड़क में पुलिस की बोलेरो वाहन खड़ी थी, जिसमें चाबी लगी हुई थी। पुलिस टीम का कोई सदस्य गाड़ी के पास नहीं था। बोलेरो स्टार्ट कर ले भागा बदमाश
मुकेश नामदेव पुलिस की बोलेरो वाहन में सवार हुआ और गाड़ी स्टार्ट कर ले भागा। बदमाश द्वारा पुलिस की गाड़ी लेकर भागने की सूचना पर हड़कंप मच गया। बोलेरो वाहन में ही प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे का मोबाइल छूटा हुआ था। पुलिस ने तत्काल निशांत कुर्रे का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया। मोबाइल का लोकेशन राम मंदिर के पास मिलने पर पुलिस टीम राम मंदिर रोड पहुंची, जहां बोलेरो वाहन खड़ी मिली। पुलिस ने आसपास तलाश की और शातिर बदमाश मुकेश नामदेव को हिरासत में लिया। उसके पास से बोलेरो वाहन की चाबी जब्त की गई। पुलिस ने मुकेश नामदेव को हिरासत में लिया और उसे लेकर कोतवाली थाने पहुंची। पुलिस जीप मौके से करीब एक किलोमीटर दूर मिल जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है। सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074900
Views Today : 95
Views Last 7 days : 4951
Views Last 30 days : 9402
Total views : 102988
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.