Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गहने चोरी कर गलाया, 4.99 लाख का सोना बरामद:बिलासपुर पुलिस ने 20 दिनों तक मेरठ में डाला डेरा, इंटर-स्टेट गैंग का सदस्य गिरफ्तार
Breaking News

गहने चोरी कर गलाया, 4.99 लाख का सोना बरामद:बिलासपुर पुलिस ने 20 दिनों तक मेरठ में डाला डेरा, इंटर-स्टेट गैंग का सदस्य गिरफ्तार

By adminApril 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 1 1777349151
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 1 1777349151
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चार अपार्टमेंट में सिलसिलेवार चोरी करने वाले इंटर-स्टेट गैंग के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने करीब 20 दिनों तक दिल्ली और मेरठ में डेरा डालकर लगातार तलाश की। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 4 लाख 99 हजार रुपए कीमत का करीब 35.34 ग्राम सोना बरामद किया है। आरोपी चोरी के बाद गहनों को पिघलाकर उनकी पहचान मिटा देता था। गैंग का दूसरा सदस्य दिल्ली की जेल में बंद है। इस गिरोह ने देशभर में 47 से ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। 28 सितंबर 2025 को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत अपार्टमेंट और रियल हेवन अपार्टमेंट में हुई चोरी की वारदात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। इस केस को सुलझाना आसान नहीं था, क्योंकि आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त स्पेशल टीम गठित की। टीम ने शहर भर के 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सुराग जुटाए। जांच के दौरान आरोपी की पहचान मेरठ के समयपुर निवासी ताज मोहम्मद के रूप में हुई। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम कई बार दिल्ली और मेरठ गई, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। 20 दिनों तक मेरठ में डाला डेरा, तब पकड़ाया बदमाश पुलिस की टीम कई बार दिल्ली और मेरठ गई, लेकिन हर बार चोर भाग जाते थे। इस बार पुलिस की टीम ने 20 दिन तक डेरा डाला। आरोपी बार-बार ठिकाना और मोबाइल नंबर बदलकर बचता रहा, लेकिन इस बार 24 अप्रैल की सुबह मुखबिर की सूचना पर उसे घेरकर पकड़ लिया गया। फ्लैट को बनाते थे निशाना, खुद गलाते थे जेवर पूछताछ के दौरान आरोपी ताज मोहम्मद ने बताया कि वह अपने साथी के साथ बाइक से बिलासपुर आया था। दोनों ने पहले दो दिनों तक शहर में घूम-घूमकर फ्लैटों की रेकी की और सुनसान अपार्टमेंट्स को निशाना बनाया। इसके बाद मौका मिलते ही उन्होंने ताले तोड़कर फ्लैट में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी के बाद जेवरों को चिमनी में गलाकर उनका स्वरूप बदल दिया जाता था, ताकि उनकी पहचान न हो सके। तीसरी वारदात के दौरान आसपास के लोगों को शक हो गया था। इस वजह से आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गए थे। 4.99 लाख का सोना बरामद, दूसरा साथी दिल्ली जेल में है ताज मोहम्मद को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। इस दौरान उसके पास से गला हुआ सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 99 हजार रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि उसका दूसरा साथी वसीम मोहम्मद पहले से ही दिल्ली में एक अन्य मामले में जेल में बंद है। उसे नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही बिलासपुर लाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान और भी सोना बरामद होने की संभावना है, जिसके लिए आगे जांच जारी है। 4 राज्यों में 47 से ज्यादा केस एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपी ताज मोहम्मद पर यूपी, दिल्ली, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में 47 से ज्यादा चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं। वह गिरोह का मास्टरमाइंड है और हर बार जेल से छूटकर नई जगह वारदात को अंजाम देता था। उससे पूछताछ कर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जानकारी जुटा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कॉस्मेटिक दुकानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई:बंजारी रोड-गोल बाजार में जांच, एक्सपायरी प्रोडक्ट और बिल-लेबल खंगाले गए

April 28, 2026

कॉस्मेटिक दुकानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई:बंजारी रोड-गोल बाजार में जांच, एक्सपायरी प्रोडक्ट और बिल-लेबल खंगाले गए

April 28, 2026

जांजगीर-चांपा के पुटपुरा में 6 महीने से ट्रांसफॉर्मर खराब:बिजली आपूर्ति बाधित, ग्रामीण बोले- नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाने पर करेंगे आंदोलन

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069064
Views Today : 75
Views Last 7 days : 976
Views Last 30 days : 4127
Total views : 90059
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.