![]()
भास्कर न्यूज | डौंडी ह्यूमन पैपीलोमा वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए विकासखंड डौंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को निशुल्क टीका लगाया जा रहा है। बीएमओ डॉ. विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि यह टीका विशेष रूप से गर्भाशय कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि विकासखंड की सभी पात्र बालिकाओं को इस अभियान के अंतर्गत शामिल किया जा रहा है। टीकाकरण सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड, जन्म सत्यापन से संबंधित दस्तावेज एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है तथा एक ही खुराक से लगभग 95 प्रतिशत तक गर्भाशय कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं को इस टीकाकरण अभियान का लाभ दिलाकर उन्हें गंभीर बीमारी से सुरक्षित करें।
<
