Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा युवक, बैगा की बातों में आकर अपनी मां की कर दी हत्या
Breaking News

खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा युवक, बैगा की बातों में आकर अपनी मां की कर दी हत्या

By adminOctober 4, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
20 09 2025 man killed mother 2025920 153931
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मां को बच्चों पर जादू-टोना करने के शक में मार डाला। आरोपी युवक खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कहना है कि उसकी मां उसके बच्चों पर जादू-टोना करती थी, जिससे वे बीमार पड़ रहे थे।

By sarfraj memon

Publish Date: Sat, 20 Sep 2025 03:37:09 PM (IST)

Updated Date: Sat, 20 Sep 2025 03:40:10 PM (IST)

खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा युवक, बैगा की बातों में आकर अपनी मां की कर दी हत्या
कुल्हाड़ी से मारकर मां की हत्या

HighLights

  1. युवक ने मां की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी
  2. खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सीधे थाने पहुंचा युवक
  3. बैगा ने मां पर लगाया जादू-टोना करने का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बच्चों की तबीयत आए दिन बिगड़ने पर युवक ने बैगा गुनिया के पास जाकर झाड़ फूंक कराया। इसमें बच्चों की तबीयत नहीं सुधरी। इधर बैगा ने इसका कारण युवक की मां को बताते हुए उसी पर जादू टोना का आरोप लगा दिया। इससे नाराज युवक ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मृत मां की लाश छोड़कर खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सीधे थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

जिले के चकरभाठा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर सरवानी निवासी विष्णु केंवट(38) खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा। उसकी हालत देखकर पुलिस ने पहले इत्मिनान से बिठाया। इसके बाद उससे सामान्य पूछताछ की। इसमें युवक ने बताया कि उसने अपनी मां मंटोरा बाई (60) की हत्या कर दी है। इसे सुनकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी सकते में आ गए।

तत्काल थाने से जवानों को ग्राम सरवानी भेजा गया। वहां पर गांव की गली में मंटोरा बाई की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इधर पुलिस की पूछताछ में विष्णु ने बताया कि वह अपने परिवार को लेकर अलग रहता है। उसकी मां अकेले पुराने घर में रहती है। विष्णु के बच्चों की तबीयत आए दिन खराब रहती है। उसने डॉक्टरों से इलाज कराया। इससे आराम नहीं मिलने पर उसने बैगा गुनिया के पास बच्चों को लेकर गया।

झाड़ फूंक के दौरान बैगा ने विष्णु को बताया कि उसकी मां मंटोरा बाई ही टोना-टोटका करती है। इसके कारण बच्चों की तबीयत ठीक नहीं हो रहा। इससे नाराज होकर उसने अपनी मां से बात की थी। उसने अपने बच्चों को छोड़ देने की गुहार भी मां से की थी।

इधर बच्चों की तबीयत ठीक नहीं होने पर उसने शुक्रवार की दोपहर फिर अपनी मां से विवाद किया।इसका विरोध करने पर उसने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया।मां की मौत होने के बाद वह खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सीधा थाने आ गया। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरा बेटा भी परिवार को लेकर रहता था अलग

बताया जाता है कि मंटाेरा बाई के पति अमरु केंवट की पहले ही मौत हो गई है। शादी के बाद उनके दोनों बेटे अपने परिवार को लेकर अलग रहते हैं। दाेनों बेटे अपनी मां पर जादू टोना का आरोप लगाकर रहते थे। पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। साथ ही बेटे को मां के खिलाफ उकसाने वाले बैगा की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- CG News: महाराष्ट्र नंबर की 2 स्कॉर्पियो से 6 करोड़ 60 लाख की नकदी बरामद, चार संदिग्ध हिरासत में

दिनांक 19.09.2025 को विष्णु कैवर्त्य पिता स्व अमरु कैवर्त्य उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम सरवानी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर द्वारा एक धारदार टंगिया लेकर थाना चकरभाठा उपस्थित हुआ और बताया कि मेरे बच्चों की तबियत खराब मेरी मां की वजह से हुई है उनको कई बार समझाया हूं, नहीं समझी तो गुस्से में आकर मैं इसी टंगिया से उसके सिर में मारा हूं जिससे उनकी मृत्यु हो गई है। प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

– उत्तम साहू, चकरभाठा थाना प्रभारी



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068256
Views Today : 5
Views Last 7 days : 1045
Views Last 30 days : 4087
Total views : 89216
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.