Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की:बेकरी की जांच में मिली एक्सपायर्ड सामग्री, 2.5 लाख का माल कचरा गाड़ी में फेंका
Breaking News

खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की:बेकरी की जांच में मिली एक्सपायर्ड सामग्री, 2.5 लाख का माल कचरा गाड़ी में फेंका

By adminMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1 1777589160
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1 1777589160
खाद्य सुरक्षा विभाग ने अंबिकापुर बस स्टैंड के पास स्थित शिवम मिष्ठान और डेली नीड्स व बेकरी में छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान से करीब 2.5 लाख रुपए की एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त की गई। विभाग ने तत्काल कार्रवाई कर दुकान संचालक रमेश गुप्ता पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। खाद्य सामग्री को निगम के कचरा गाड़ी में डंप कराया। बस स्टैंड में प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आना-जाना होता है। सीमित दुकानों के कारण यात्री बिना जांचे-परखे खाद्य सामग्री खरीदते हैं। एक्सपायरी सामान की बिक्री से लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने दुकान संचालक का लाइसेंस निरस्त करने की मांग भी की। दो दिन पहले शहर के दो होटलों में भी छापेमारी की थी, जहां खाद्य सामग्री अवमानक पाए जाने पर कार्रवाई कर 25 हजार और 10 हजार का जुर्माना लगाया। मनेंद्रगढ़, झगराखांड व खोंगापानी में भी हुई कार्रवाई
एमसीबी. जिले में सही दवा, शुद्ध आहार अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने मनेंद्रगढ़, झगराखांड और खोंगापानी क्षेत्र में सघन निरीक्षण कर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान मनेंद्रगढ़ की एक दुकान में एक्सपायरी विनेगर सिरप जब्त कर नष्ट किया गया, वहीं चाट दुकान में खाद्य रंग के उपयोग पर करीब 5 किलो सामग्री नष्ट कराई गई। गन्ना रस व आइसक्रीम विक्रेताओं को साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। कॉस्मेटिक दुकानों और स्ट्रीट फूड पर भी विभाग की सख्ती
सरगुजा जिले में सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत 27 अप्रैल से 11 मई तक 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान चल रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य जन स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करना है। अभियान के तहत अंबिकापुर में विभिन्न कॉस्मेटिक प्रतिष्ठान हेमंत ट्रेडर्स, गौतम एजेंसी, डीसी. एंड संस और मित्तल सेल्स सहित 7 फर्मों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्रय-विक्रय अभिलेखों की जांच की गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

विधानसभा का विशेष सत्र:सीएम ने कहा- नारी शक्ति के वंदन में बाधा डालने वालों को जनता माफ नहीं करेगी, छत्तीसगढ़ में अब नारियां सिर्फ मतदाता नहीं, भाग्यविधाता हैं

May 1, 2026

नपा में डिजिटल लेखा- जोखा प्रणाली दुरुस्त करे

May 1, 2026

ग्राम पंचायत टिकरी में जनसेवा की मिसाल पेश की:बालोद की महिला सरपंच अपने खर्च पर 5 मजदूरों को कराएंगी हवाई सफर और जगन्नाथ पुरी के दर्शन

May 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069397
Views Today : 48
Views Last 7 days : 968
Views Last 30 days : 4094
Total views : 90406
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.