बालोद| नगर पालिका बालोद में कंप्यूटराइजेशन एवं डिजिटल लेखा-जोखा प्रणाली के संचालन को लेकर प्रशासनिक पारदर्शिता नहीं हैं। इस प्रणाली को शुरू करने से संबंधित कोई भी प्रशासनिक आदेश या प्रस्ताव विभागीय अभिलेख में उपलब्ध नहीं है, जबकि जमीनी स्तर पर वर्षों से कंप्यूटर आधारित प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। इस विरोधाभासी स्थिति ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली और दस्तावेजी प्रक्रिया पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। पारदर्शिता को लेकर जवाबदेही तय की जाए।
<
