Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में महंगाई के खिलाफ ट्रेड यूनियन का प्रदर्शन:केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल और जरूरी सामान के दाम कम करने की मांग
Breaking News

कोरबा में महंगाई के खिलाफ ट्रेड यूनियन का प्रदर्शन:केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल और जरूरी सामान के दाम कम करने की मांग

By adminMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d60034d9 e8a3 41ba 9897 2ef62b19bcac 1779814642677
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d60034d9 e8a3 41ba 9897 2ef62b19bcac 1779814642677
कोरबा के गेवरा-दीपका क्षेत्र में मंगलवार को एटक और सीटू ट्रेड यूनियन ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के विरोध में संयुक्त प्रदर्शन किया। दीपका की प्रगति नगर कॉलोनी स्थित शॉपिंग सेंटर में बड़ी संख्या में श्रमिक और पदाधिकारी जुटे। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महंगाई पर तुरंत नियंत्रण की मांग की। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी महंगी हो रही हैं। इसका सीधा असर आम जनता और श्रमिक वर्ग के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने राहत नहीं दी तो मजदूर संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। एटक के सचिव विनोद कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से महंगाई रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। सीटू की मांग सीटू के क्षेत्रीय सचिव धरमलाल टंडन ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने श्रमिक वर्ग की स्थिति कमजोर कर दी है। खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर परिवहन तक हर चीज महंगी हो गई है। उन्होंने सरकार से जल्द राहत देने की मांग की, अन्यथा मजदूर सड़कों पर उतरेंगे। जेसीसी सदस्य अजय राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रित करने में विफल रही है। उन्होंने आम जनता को राहत देने के लिए कीमतों में तुरंत कमी करने की मांग की। आंदोलन की चेतावनी श्रमिक नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही है और आम जनता की अनदेखी कर रही है। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में कीमतें कम नहीं हुईं तो गेवरा-दीपका क्षेत्र में चक्काजाम और खदान बंद आंदोलन किया जाएगा। बांकिमोंगरा सब्जी मार्केट पुनर्निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन वहीं, शहर के बांकिमोंगरा डेली सब्जी मार्केट के पुनर्निर्माण को लेकर मंगलवार को भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। नगर पालिका, तहसीलदार और पुलिस की टीम मार्केट शेड हटाने पहुंची थी। इस कार्रवाई का दुकानदारों ने कड़ा विरोध किया। इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री भागवत विश्वकर्मा भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। कई घंटों तक चले विरोध के बाद आखिरकार सभी पक्षों के बीच सहमति बन गई। दुकानदारों का कहना था कि वे कई सालों से इस स्थान पर दुकानें लगा रहे हैं। उन्हें आशंका थी कि पुनर्निर्माण के बाद दुकानें छिन सकती हैं, जिससे उनकी आजीविका पर संकट आ सकता है। मार्केट में लगभग 90 दुकानें संचालित बांकिमोंगरा डेली मार्केट में लगभग 90 दुकानें संचालित हैं। नगर पालिका बांकिमोंगरा ने इन दुकानों को हटाने के लिए पहले भी कई बार नोटिस जारी किए थे। नगर पालिका, पुलिस और व्यापारियों के बीच सहमति से पंचनामा तैयार किया गया। इसके अनुसार मार्केट के 70 प्रतिशत हिस्से पर नियम अनुसार नया निर्माण किया जाएगा, जबकि 30 प्रतिशत हिस्से में पहले की तरह सब्जी व्यापार जारी रहेगा। व्यापारियों की प्रतिक्रिया स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि पुराना मार्केट जर्जर स्थिति में पहुंच चुका था। बरसात में कीचड़ और गर्मी में धूप के कारण परेशानी होती थी। नए निर्माण से पक्की दुकानें मिलेंगी और ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। प्रशासन का आश्वासन प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि व्यापारियों का कारोबार लंबे समय तक प्रभावित न हो। पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराब दुकान पर तीन युवकों ने एक को जमकर पीटा,VIDEO:मामूली बात पर भिड़े दोनों पक्ष, लात-घूंसों से मारा, युवक के सिर पर आई चोट

May 27, 2026

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:नितिन नवीन का PA बनकर मांगे थे पैसे, ओडिशा के पुरी से पकड़ा गया आरोपी

May 27, 2026

जनदर्शन में कलेक्टर ने ग्रामीणों को पास बैठाकर सुनी समस्याएं:बिना साइन बने ऋण के जमानतदार की शिकायत, जांच के निर्देश; ऑनलाइन भी जुड़े फरियादी

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072159
Views Today : 138
Views Last 7 days : 1950
Views Last 30 days : 5112
Total views : 94943
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.