Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रेलर ने कुचला:एक की मौत, दो घायल, शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा, ट्रेलर चालक फरार
Breaking News

कोरबा में बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रेलर ने कुचला:एक की मौत, दो घायल, शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा, ट्रेलर चालक फरार

By adminApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8a93eae4 560c 40e0 9c84 239f05821c3b 1777188508005
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



8a93eae4 560c 40e0 9c84 239f05821c3b 1777188508005
कोरबा में कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर कसनिया के पास एक सड़क हादसे में तीन दोस्त घायल हो गए। इनमें से एक युवक की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। यह घटना शनिवार देर शाम की है। दर्री पुलिस थाना क्षेत्र के लाटा बस्ती निवासी 22 वर्षीय प्रवेश यादव अपने दो दोस्तों के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर कटघोरा के आगे सुतर्रा में एक दोस्त की शादी में शामिल होने गया था। ट्रेलर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर शादी से लौटने के दौरान रात में कसनिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रेलर की टक्कर से बाइक का हैंडल वाहन से टकराया और तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान युवक की मौत, दो साथी घायल प्रवेश के भाई प्रमोद यादव ने बताया कि रविवार को इलाज के दौरान प्रवेश की मौत हो गई। घटना में घायल प्रवेश के दो अन्य साथियों को कहां भर्ती कराया गया है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। रविवार सुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौकी पुलिस ने मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजी जाएगी। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रिंगबांध तालाब पाटने का मामला, भू-स्वामि के दो मृत्यु प्रमाणपत्र:भू-माफियाओं द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराने का दावा, समाजसेवी ने की FIR दर्ज कराने की मांग

April 26, 2026

कोरबा के छाता पाठ में चोरी:शादी में गए परिवार के सूने घर से लाखों के जेवर, नकदी पार, पुलिस जांच में जुटी

April 26, 2026

अवैध शराब परिवहन करते आदतन अपराधी गिरफ्तार:मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहा था आरोपी, राजनांदगांव में लालबाग पुलिस ने की कार्रवाई

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068813
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1030
Views Last 30 days : 4186
Total views : 89795
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.