बालोद| छत्तीसगढ़ सरकार ने गौधाम योजना शुरू करने की घोषणा काफी पहले की थी, लेकिन बालोद जिले में अभी तक कहीं भी गौधाम प्रारंभ नहीं हुआ है। इसके चलते जिले में मवेशी खुले में घूम रहे हैं और इससे नागरिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मवेशी सड़क और गलियों में घूमते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, खुले में घूमते मवेशी बाजारों और आवासीय इलाकों में भी परेशानी का कारण बन रहे हैं।
<
