Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा कलेक्टर अम्बिका परियोजना प्रभावित गांव पहुंचे:ग्रामीणों की समस्या सुनी, दलालों से सावधान रहने की सलाह दी
Breaking News

कोरबा कलेक्टर अम्बिका परियोजना प्रभावित गांव पहुंचे:ग्रामीणों की समस्या सुनी, दलालों से सावधान रहने की सलाह दी

By adminApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
85ac1ba9 addb 4cc3 8edc b3b2d3c3a514 1775976084690
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



85ac1ba9 addb 4cc3 8edc b3b2d3c3a514 1775976084690
कोरबा के पाली ब्लॉक स्थित ग्राम करतला में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके हर संभव समाधान का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा की जाएगी और खदान प्रभावितों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी। कलेक्टर दुदावत प्रस्तावित अम्बिका परियोजना माइंस से प्रभावित करतला गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। कई ग्रामीणों ने नए बने घरों के लिए मुआवजे की मांग की। कलेक्टर ने बताया वर्ष 2023 में ड्रोन सर्वे किया जा चुका है। परियोजना अधिसूचित होने के बाद किए गए नए निर्माणों पर मुआवजा देना संभव नहीं होता। उन्होंने आश्वस्त किया कि नियमों के अनुसार जो भी पात्र होगा, उसे निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों को दलालों और बिचौलियों के प्रभाव में न आने की सलाह दी। सरपंच ने की ये शिकायतें ग्राम सरपंच ज्योतिष कुमार कुसरो ने एसईसीएल द्वारा पूर्व निर्णयों पर अमल न करने, श्रम नियमों के तहत मजदूरी न मिलने, किसानों को मुआवजा न मिलने और खदान प्रभावित क्षेत्र के बाहर नामांतरण पर रोक जैसे कई मुद्दे उठाए। समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश:कलेक्टर कलेक्टर ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने तहसीलदार, एसईसीएल और श्रम विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाकर समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्र के बाहर की भूमि में नामांतरण पर लगी रोक हटाने का भी निर्देश दिया। ग्रामीणों की मांग बैठक के दौरान ग्रामीणों ने गांव में सीसी रोड और आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता भी बताई। कलेक्टर ने जर्जर आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया और मरम्मत योग्य होने पर उसकी मरम्मत कराने, अन्यथा नया भवन स्वीकृत करने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में राजस्व पखवाड़ा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।कलेक्टर ने ग्रामीणों से टीबी जांच के लिए एक्सरे कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में शिविर लगाकर जांच करेगी। वृद्धा की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई एक वृद्धा ने अपने खेत में जाने से रोके जाने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने राजस्व टीम को मौके पर जाकर समस्या का निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने राशन दुकान में चावल वितरण की स्थिति की भी जानकारी ली। बैठक में एसडीएम पाली रोहित सिंह भी उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076617
Views Today : 543
Views Last 7 days : 3953
Views Last 30 days : 11758
Total views : 106758
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.