कोण्डागांव में पटेल जयंती पर प्रतियोगिताएं:110 विद्यार्थियों ने रंगोली, चित्रकला, निबंध लेखन में भाग लिया, पुलिस विभाग की पहल

![]()
कोण्डागांव पुलिस ने भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रंगोली, चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह आयोजन जिला मुख्यालय स्थित कोण्डागांव ऑडिटोरियम में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यबोध के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में 110 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा प्रतियोगिता में शामिल 110 विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कला कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखा गया। बड़ी संख्या में अफसर उपस्थित रहे इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा, SDOP कोंडागांव श्री रूपेश कुमार, SDOP श्रीमती स्निग्धा सलामे, रक्षित निरीक्षक श्री मनीष राजपूत, थाना प्रभारी कोण्डागांव एवं प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक श्री सौरभ उपाध्याय सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है और युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज एवं देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
Source link




