टॉप न्यूज़

Balrampur Woman Gangraped | Bound With Sari, Urinated On; 3 Accused Arrested


छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शनिवार रात घर लौट रही महिला को बंधक बनाकर 3 युवकों ने गैंगरेप किया है। आरोपियों ने सड़क किनारे खेत में ले जाकर साड़ी से महिला का हाथ-पैर बांध दिया और बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया।

.

महिला का आरोप है कि वारदात के बाद युवकों ने उसके ऊपर पेशाब भी किया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए।

पीड़ित महिला ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है, क्योंकि वे उसी के गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रघुनानगर थाना क्षेत्र का है।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

चप्पल और अन्य सबूत कलेक्ट किए गए।

चप्पल और अन्य सबूत कलेक्ट किए गए।

पीड़ित महिला खेत की जुताई का पैसा देकर पैदल घर लौट रही थी।

पीड़ित महिला खेत की जुताई का पैसा देकर पैदल घर लौट रही थी।

खेत जुताई का पैसा देने गई थी पीड़िता

जानकारी के मुताबिक 48 साल की पीड़िता शनिवार शाम को खेत की जुताई का पैसा देकर पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में मिले तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़कर खेत में ले गए।

आरोप है कि वहां आरोपियों ने महिला का हाथ-पैर उसकी साड़ी से बांध दिए और उसके साथ गैंगरेप किया। यह भी आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपियों ने महिला के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार किया।

गैंगरेप कर पेशाब करने का आरोप

आरोप है कि युवकों ने गैंगरेप के बाद महिला पर पेशाब कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के एक व्यक्ति ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में महिला ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली, क्योंकि वे उसी गांव के रहने वाले हैं।

आरोपियों में ये शामिल

  1. तुलसीदास साहू
  2. चरकू साहू
  3. राजकुमार खेरवार
तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह यह घटना हुई, वहां अक्सर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची थी।

पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची थी।

पुलिस बोली- वैधानिक कार्रवाई की जा रही

इस मामले में बलरामपुर के एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि महिला शनिवार शाम अकेले घर लौट रही थी। तभी तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

………………….

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

सूरजपुर में पति के सामने पत्नी से गैंगरेप: पति नशे में था, 4 बदमाश महिला को खेत में ले गए और वारदात की, अरेस्ट

गैंगरेप के चारों आरोपी पकड़े गए हैं।

गैंगरेप के चारों आरोपी पकड़े गए हैं।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 4 युवकों ने महिला से गैंगरेप किया है। 27 जून को महिला अपने पति के साथ बाजार गई थी। शाम को खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रहे थे। महिला का पति नशे में था। वह इतना नशे में था कि रास्ते में गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button