Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कॉस्मेटिक दुकानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई:बंजारी रोड-गोल बाजार में जांच, एक्सपायरी प्रोडक्ट और बिल-लेबल खंगाले गए
Breaking News

कॉस्मेटिक दुकानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई:बंजारी रोड-गोल बाजार में जांच, एक्सपायरी प्रोडक्ट और बिल-लेबल खंगाले गए

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 27 at 94622 pm 1777354454
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 27 at 94622 pm 1777354454
राजधानी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कॉस्मेटिक दुकानों पर सख्ती बढ़ा दी है। शहर के बंजारी रोड, गोल बाजार समेत कई इलाकों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानों में एक्सपायरी प्रोडक्ट, बिल और लेबलिंग नियमों की बारीकी से जांच की गई। टीम ने कई दुकानों में दस्तावेजों की पड़ताल की, वहीं जय गुरुदेव स्टोर्स को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने साफ कहा है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। पहले नकली पनीर पर हुई बड़ी कार्रवाई इससे पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने नकली और खराब गुणवत्ता वाले पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। रायपुर में दो डेयरी फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर करीब 1060 किलो पनीर जब्त कर नष्ट किया गया। टीम ने पनीर के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। साथ ही मौके से मिल्क पाउडर के बोरे और तेल के कई टिन भी जब्त किए गए। भाटागांव की फैक्ट्री में मिली गंदगी रविवार को शिकायत मिलने के बाद टीम ने भाटागांव स्थित KLP डेयरी एंड प्रोडक्शन पर दबिश दी। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में साफ-सफाई की स्थिति खराब पाई गई। इसके बाद 540 किलो पनीर जब्त कर नगर निगम की मदद से जमीन में दबाकर नष्ट किया गया। पनीर बनाने में इस्तेमाल कच्चे माल और तैयार उत्पाद के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। मिल्क पाउडर और तेल के टिन भी बरामद जांच के दौरान फैक्ट्री परिसर से बड़ी मात्रा में मिल्क पाउडर और तेल के टिन मिले। विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि इनका इस्तेमाल नियमों के तहत किया गया था या नहीं। उरला में भी 500 किलो पनीर जब्त इसी कार्रवाई के तहत उरला के कन्हेरा रोड स्थित SJ डेयरी प्रोडक्ट पर भी छापा मारा गया। यहां भी गंदगी मिलने पर 500 किलो पनीर जब्त कर नष्ट किया गया। रेड के दौरान विरोध, पुलिस बुलानी पड़ी उरला में कार्रवाई के दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति को संभालने के लिए उरला थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अधिकारियों को सुरक्षा दी। फैक्ट्री मालिकों से पूछताछ जारी विभाग ने दोनों फैक्ट्री संचालकों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में मिलावट या अनियमितता पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद और खुलासे हो सकते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ED Raids Abhanpur, Dhamtari | BharatMala Scam Update

April 28, 2026

जंगल में युवती का शव पेड़ से लटका मिला:रामानुजगंज पुलिस जांच में जुटी, मौत का कारण अभी अज्ञात

April 28, 2026

भूपेश-सौम्या का आपत्तिजनक एआई वीडियो:भिलाई नगर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, इंस्टाग्राम आईडी बैन, महिला आयोग ने सख्त कार्रवाई करने एसपी को लिखा पत्र

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069081
Views Today : 92
Views Last 7 days : 993
Views Last 30 days : 4144
Total views : 90076
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.