टॉप न्यूज़

हॉस्पिटल में तिरंगे के अपमान का आरोप, थाने पहुंचे भाजपाई:फर्श पर गिरे तिरंगे को झाड़ू लगाती दिखी सफाईकर्मी, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो




सरगुजा के बड़े निजी हॉस्पिटल में तिरंगे के अपमान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक सफाईकर्मी फर्श पर गिरे तिरंगे को झाडू लगाते हुए दिख रही है। मरीज के परिजन ने इसका विरोध किया, लेकिन सफाईकर्मी को फर्क नहीं पड़ा। स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले वीडियो वायरल हुुआ तो भाजपा के पदाधिकारी मामले की शिकायत करने कोतवाली थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। तिरंगे के अपमान को लेकर लोगों में आक्रोश है। वायरल वीडियो अंबिकापुर स्थित होली क्रॉस हॉस्पिटल का बताया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि फर्श पर गिरे कपड़े के राष्ट्रीय ध्वज को उचित सम्मान देने के बजाय सफाई कर्मी उसपर झाड़ू लगा रही है। फर्श पर मिट्टी-कचरे के बीच तिरंगा पड़ा दिखाई दे रहा है। थाने पहुंचे भाजपाई,FIR दर्ज करने की मांग देशभर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चल रही हैं और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में तिरंगे के अपमान को लेकर लोगों में आक्रोश है। सोशल मीडिया में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो भाजपा के पदाधिकारी थाने पहुंच गए। भाजपा नेता वेदांत तिवारी ने कहा कि होलीक्रास हॉस्पिटल में तिरंगे झंडे को झाड़ू लगाने पर मरीजों के परिजनों ने मना किया, लेकिन महिला लगातार झाड़ू लगाती रही। मामले में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और होली क्रास हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वेदांत तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान घोर निंदनीय है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button