टॉप न्यूज़

बालोद पुलिस ने 29.52 लाख के मादक पदार्थ नष्ट किए:17 केस में जब्त 227 किलो गांजा-नशीली दवाएं भिलाई प्लांट में जलाईं




बालोद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 17 मामलों में जब्त करीब 29.52 लाख रुपए के गांजा और नशीले पदार्थ नष्ट किए। यह कार्रवाई जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की निगरानी में भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-3 यूनिट में की गई। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसपी किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन में मंगलवार को कार्रवाई हुई। इस दौरान 227.155 किलो गांजा, 12 हजार नशीली टैबलेट और 2,880 नशीले कैप्सूल नष्ट किए गए। इनकी कुल कीमत 29 लाख 52 हजार 275 रुपए बताई गई है। भिलाई स्टील प्लांट में जलाकर किया नष्ट जब्त मादक पदार्थों को दुर्ग जिले के भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 यूनिट में भरमीकरण यंत्र के जरिए जलाकर नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया कानूनी नियमों के अनुसार और समिति की निगरानी में पूरी की गई। ये अधिकारी रहे मौजूद कार्रवाई के दौरान समिति के अध्यक्ष और बालोद एसपी किरण गंगाराम चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, जिला आबकारी अधिकारी पलक नंद, समिति के अन्य सदस्य और पंच मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई पारदर्शी तरीके से की गई। नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी एसपी चव्हाण ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button