Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » किसान से मारपीट करने वाला आरोपी गोल्डी शर्मा गिरफ्तार:जातिगत गालियां और धमकी देने का वीडियो हुआ था वायरल, विवाद बढ़ने के बाद एक्शन
Breaking News

किसान से मारपीट करने वाला आरोपी गोल्डी शर्मा गिरफ्तार:जातिगत गालियां और धमकी देने का वीडियो हुआ था वायरल, विवाद बढ़ने के बाद एक्शन

By adminMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779298359 whatsapp image 2026 05 20 at 122318 pm 1779260117
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 20 at 122318 pm 1779260117
रायपुर जिले के आरंग विकासखंड स्थित गुदगुदा ग्राम पंचायत में सतनामी समाज के व्यक्ति से मारपीट और जातिगत टिप्पणी करने के मामले में आरोपी गोल्डी शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोल्डी शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह किसान के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट और धमकी देता नजर आ रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गांव में भैंसों से भरे वाहन को रोकने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी विवाद के बाद कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा और उसके साथियों पर सतनामी समाज के सदस्य बलराम कुर्रे के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा था। थाने के सामने हुई थी मारपीट घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आरोपी किसान के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करते नजर आया। सबसे गंभीर आरोप यह है कि मारपीट पुलिस थाने के सामने ही की गई। सतनामी समाज के लोग थाने के बाहर किया था प्रदर्शन वीडियो वायरल होने के बाद सतनामी समाज में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग आरंग थाने पहुंच गए और थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात को देखते हुए आरंग थाना परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। इस मामले में विरोध बढ़ने के बाद पुलिस ने गोल्डी शर्मा और उसके अन्य साथियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हद है बदइंतजामी की! अस्पताल में न कूलर न पंखा, लाइन में खड़ी गर्भवती महिला चक्कर खाकर गिरी

May 21, 2026

रायपुर में 16 साल पुराने कर्मचारी ने ज्वैलरी शॉप से उड़ाया डेढ़ किलो सोना, CCTV में कैद हुई करतूत

May 20, 2026

छत्तीसगढ़ शासन का ड्रग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, रायपुर-बिलासपुर और सरायपाली में बनीं एक्सक्लूसिव NDPS कोर्ट, 21 नए पदों को मंजूरी

May 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071285
Views Today :
Views Last 7 days : 1731
Views Last 30 days : 4210
Total views : 93293
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.