![]()
छत्तीसगढ़ के बालोद में पुलिस ने रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर चेकिंग के दौरान एक कार से 65 लाख रुपए से अधिक कैश बरामद किया है। व्यापारी केशकाल से झोले में कैश लेकर आ रहे थे। उसका वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। मामला पुरुर थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, कार केशकाल से बालोद की ओर आ रही थी। पुलिस ने ग्राम मरकाटोला के पास वाहन की जांच की, जहां कार में रखे दो अलग-अलग झोलों से 500-500 रुपए की नई करेंसी मिली। रकम की मात्रा अधिक होने पर पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। बालोद का है व्यापारी बताया जा रहा है कि कार में मौजूद युवक बालोद शहर का व्यापारी अमित जैन है। पुरुर थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू ने बताया कि जांच के दौरान वाहन से करीब 65 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं। नोटों की गिनती में करीब तीन घंटे का समय लगा। वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका पुलिस के अनुसार, संदिग्ध युवक अब तक रकम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया है। इसके चलते पूरी राशि को जब्त कर लिया गया है। मामले की सूचना SDM, तहसीलदार और आयकर विभाग को भी दी गई है। आयकर विभाग को सौंपने की तैयारी फिलहाल पुलिस जब्त रकम को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग (IT) को सौंपने की तैयारी कर रही है। वहीं यह पता लगाने की कोशिश जारी है कि इतनी बड़ी नकदी कहां से लाई जा रही थी और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए होना था।
<
