राज्य शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। पहले जारी अधिसूचना के अनुसार 27 मई 2026, बुधवार को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब संशोधित आदेश जारी कर इसे 28 मई 2026, गुरुवार कर दिया गया है।
.
आदेश लागू होने के बाद सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में 28 मई को अवकाश रहेगा। बकरीद (ईद-उल-जुहा) की तारीख हर साल इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार तय होती है। इसका निर्धारण चांद दिखने पर होता है।

प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन।
ऐसे में चांद दिखने और धार्मिक कैलेंडर के अनुसार पर्व 28 मई को मनाए जाने की संभावना तय होने के बाद छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है।
इसलिए पहले से घोषित संभावित तारीख में बदलाव करना पड़ा है।
<
