Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई के निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला युवक का शव:नशे की हालत में मौत की आशंका; मौके पर पहुंचे भाई ने सामान और कागजात जलाए, पुलिस जांच में जुटी
Breaking News

भिलाई के निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला युवक का शव:नशे की हालत में मौत की आशंका; मौके पर पहुंचे भाई ने सामान और कागजात जलाए, पुलिस जांच में जुटी

By adminMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 26 at 72522 pm 1779808115
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 26 at 72522 pm 1779808115
भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को दक्षिण गंगोत्री इलाके की एक निर्माणाधीन बहुमंजिला बिल्डिंग में युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक की पहचान भीम नगर निवासी संजय मनहारे के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। जानकारी के मुताबिक संजय उसी निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करता था। मंगलवार दोपहर कुछ लोगों ने बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में उसका शव पड़ा देखा। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि संजय लंबे समय से नशे का आदी था। शुरुआती जांच में पुलिस भी नशे की वजह से मौत होने की आशंका जता रही है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। भाई ने पूरे कागजात और कपड़े जलाए
इस दौरान मृतक के भाई संतोष मनहारे ने मौके पर ही संजय के कुछ सामान और कागजात को आग के हवाले कर दिया। यह देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर सकती है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक संजय पिछले कुछ समय से उसी बिल्डिंग में रहकर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह अक्सर नशे की हालत में दिखाई देता था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में दो दिन में दो मंदिरों में चोरी:लाखों के गहने चुरा ले गए चोर, पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल

May 26, 2026

PTRSU Exam Date Change | AIB-21 Clash, NSUI Demand

May 26, 2026

रायपुर में 29 मई से राष्ट्रीय आम महोत्सव:250 से ज्यादा किस्मों की प्रदर्शनी लगेगी, तीन दिनों तक अलग-अलग कॉम्पिटिशन भी होंगे

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072055
Views Today : 181
Views Last 7 days : 1983
Views Last 30 days : 5072
Total views : 94789
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.