![]()
बिलासपुर में नगर निगम और पुलिस ने अवैध कबाड़ दुकानों पर संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान चार अवैध कबाड़ दुकानें सील की गईं और 27 रिक्शा जब्त किए गए। कार्रवाई में अवैध निर्माण, होटल और सड़क तक लगे शेड भी हटाए गए। यह बुलडोजर कार्रवाई शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे चकरभाठा, कोनी और चांटीडीह में की गई। बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हटाए गए, जिनमें कबाड़ की दुकानें भी शामिल थीं। बेजा कब्जा कर बनाई कबाड़ दुकाओं पर कार्रवाई चकरभाठा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर गेट के पास पिंटू चौहान द्वारा अवैध रूप से संचालित कबाड़ का धंधा हटाया गया। इसी तरह, चांटीडीह के ईरानी मोहल्ले में मंसूर बेग और नानू साहू द्वारा बेजा कब्जा कर बनाई गई कबाड़ दुकानों पर भी कार्रवाई हुई। पुलिस ने बताया कि इन दुकानों को सील कर दिया गया है। कबाड़ियों के गोदामों के दस्तावेजों की जांच की अधिकारियों ने सभी कबाड़ियों के गोदामों के दस्तावेजों की जांच की। जांच में तीन कबाड़ गोदाम अवैध कब्जे पर बने पाए गए, जिन्हें हटाया गया। नगर निगम के सब इंजीनियर जुगल सिंह ने बताया कि कोनी रोड पर शिव साहू को पक्का मकान आवंटित किया गया था, लेकिन उसने वहां अवैध रूप से कबाड़ का धंधा जारी रखा था। 27 कबाड़ी रिक्शा जब्त शिव साहू के अवैध कबाड़ गोदाम को भी हटा दिया गया। इसके अतिरिक्त, श्री बिरयानी सेंटर का अवैध शेड और उसके सामने नाश्ता सेंटर की अवैध दीवार व शेड भी हटाए गए। जुगल सिंह के अनुसार, जबड़ापारा सरकंडा में राजू मेमन कबाड़ी के 22 और अभिनव पटेल के 5 कबाड़ी रिक्शा जब्त किए गए।
<
