![]()
सूरजपुर में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर एक मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इन 12 वर्षों के कार्यकाल को स्वर्णिम और ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसी अवधि में विकसित भारत की मजबूत नींव रखी गई है। सांसद वर्मा ने विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का उल्लेख किया, जिनसे करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। इनमें जन-धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना, रेलवे परियोजनाओं और किसान हितैषी योजनाओं का विस्तार हुआ है, जिससे विकास को गति मिली है। लक्ष्मी वर्मा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव को भी नई पहचान दिलाई है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
<
