Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कांकेर के चारामा में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:बाड़ी में गांजा खेती, बिक्री का माल जब्त; 885 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
Breaking News

कांकेर के चारामा में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:बाड़ी में गांजा खेती, बिक्री का माल जब्त; 885 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c006c2ef 76c3 4768 8197 5eb130cf8a95 1777037148133
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c006c2ef 76c3 4768 8197 5eb130cf8a95 1777037148133
कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने बाड़ी में गांजा की खेती करने और उसे बेचने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 885 ग्राम गांजा और गांजे के पौधे बरामद किए गए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 48,500 रुपये है। चारामा पुलिस को 23 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मचान्दुर, सड़कपारा निवासी डमरू सिंह अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रहा है। साथ ही, उसके पास बिक्री के लिए गांजा भी थैले में रखा हुआ है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। बाड़ी में मिले गंजे के पौधे पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध डमरू सिंह से पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके घर की बाड़ी से 6 छोटे-बड़े गांजे के पौधे बरामद हुए, जिनका कुल वजन 605 ग्राम था। पौधों के पास रखे एक कपड़े के थैले से 280 ग्राम अवैध गांजा भी जब्त किया गया। कुल 885 ग्राम गांजा और गांजे के पौधे जब्त किए गए। पुलिस की कार्रवाई पूछताछ में आरोपी डमरू सिंह ने बताया कि वह वीरेंद्र सिंह के साथ मिलकर गांजा खरीदकर बेचता था। इसके बाद पुलिस ने वीरेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में डमरू सिंह (69) और वीरेंद्र सिंह (42) शामिल हैं, दोनों मचान्दुर, सड़कपारा, थाना चारामा, जिला कांकेर के निवासी हैं। बरामद किये गए गंजे की कुल अनुमानित कीमत 48,500 रुपये है। आरोपी का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है डमरू सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसमें उसके खिलाफ 2003, 2010 और 2012 में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। वीरेंद्र सिंह के खिलाफ भी आबकारी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 2018, 2021 और 2024 में मामले दर्ज हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में 26 जून को कमलनारायण शर्मा स्मृति व्याख्यान:सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय होंगे मुख्य वक्ता, 'सुरक्षित भारत' पर होगा मंथन

June 22, 2026

रायगढ़ में लापता युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश:जामगांव के जंगल में सड़-गल चुकी थी डेडबॉडी, पुलिस जांच में जूटी

June 22, 2026

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075063
Views Today : 643
Views Last 7 days : 3289
Views Last 30 days : 9709
Total views : 103651
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.