![]()
कवर्धा शहर में सोमवार को भारत माता चौक के पास सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया। यह कार्रवाई भारत माता चौक से सकरी नदी पुल होते हुए समनापुर मार्ग तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना के पहले चरण के तहत की गई।इस दौरान नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने का उद्देश्य आगामी चौड़ीकरण कार्य के लिए रास्ता साफ करना है। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, यह मार्ग शहर के प्रमुख आवागमन वाले रास्तों में से एक है। सड़क चौड़ी करने की मांग पहले से कर रही थी जनता बढ़ते यातायात दबाव और सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यहां लंबे समय से यातायात प्रभावित हो रहा था। शहर की जनता इस मार्ग को चौड़ा करने की मांग लंबे समय से कर रही थी। सोमवार की कार्रवाई भारत माता चौक के आसपास तक ही सीमित रही, जहां सड़क किनारे बने स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा अभियान:प्रशासन प्रशासन ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा। पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा ताकि सड़क चौड़ीकरण का कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।
पहले से अतिक्रमणकारियों को सूचित किया गया था नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले मौखिक सूचनाएं दी जा रही थीं ताकि वे स्वेच्छा से कब्जा हटा लें। उनके ऐसा न करने पर प्रशासन को यह कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह कदम शहर के विकास और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। प्रशासनिक अमला की मौजूदगी में हुई कार्रवाई अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। नगर पालिका और राजस्व विभाग के टीम मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करती रही। प्रशासन में स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की जा रही है।
<
