बेनूर| कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अतिक्रमण हटाने, भुगतान, पेयजल, सड़क, पेंशन, बिजली, निर्माण कार्य समेत कई आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा में समाधान का भरोसा दिलाया। जनदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं, जिनके निराकरण के लिए विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
<
