Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कमीशन का लालच देकर आठ बैंकों में खुलवाया म्यूल अकाउंट, एसबीआई पहुंचते ही पकड़ा गया
Breaking News

कमीशन का लालच देकर आठ बैंकों में खुलवाया म्यूल अकाउंट, एसबीआई पहुंचते ही पकड़ा गया

By adminMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 05 2026 mule khata 2026514 21947
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। व्यापार विहार स्थित स्टेट बैंक के पास ठगी की नीयत से घूम रहे एक युवक को तारबाहर पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके बैंक खाते मांग रहा था, ताकि उनका उपयोग अवैध वित्तीय लेनदेन म्यूल अकाउंट के लिए किया जा सके। उसके वाट्सएप पर आधा दर्जन लोगों के आठ बैंकों में म्यूल एकाउंट खोलने और चैट का पर्दाफाश हुआ।

तारबाहर पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि व्यापार विहार स्थित एसबीआई के पास एक युवक काली टी-शर्ट पहने संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। वह बैंक आने-जाने वाले ग्राहकों को रोककर उनका खाता नंबर मांग रहा है और बदले में मोटा कमीशन देने का प्रलोभन दे रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने गवाह फ्रांसिस और राजा यादव के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपित ने भागने की कोशिश की, जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया।

सूरजपुर का रहने वाला है आरोपित

पकड़े गए युवक ने अपना नाम दीपेश कुमार गुप्ता (21 वर्ष), निवासी ग्राम सिरसी, थाना बसदई, जिला सूरजपुर बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे थाने लाकर तलाशी ली गई।

व्हाट्सएप चैट में मिला ‘ठगी’ का नेटवर्क

आरोपित के मोबाइल की जांच करने पर पुलिस के होश उड़ गए। वाट्सएप पर विक्की पंडित, शुभम पटेल, आयुष, आमिर और अल्मास जैसे नामों से संदिग्ध बातचीत मिली है। इन नंबरों पर आरोपित ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, एचडीएफसी, सेंट्रल बैंक, यूको बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा और एक्सिस बैंक सहित कई बैंकों के खाता नंबर साझा किए थे। पुलिस को अंदेशा है कि यह एक संगठित गिरोह है जो भोले-भाले लोगों के खातों का इस्तेमाल साइबर फ्राड के पैसे खपाने के लिए करता है।

संगठित अपराध का मामला दर्ज

पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपित दीपेश अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित रूप से म्यूल अकाउंट के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 318(4), 112, 3, 5 के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

अनजान लोगों के झांसे में न आने की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। आपका खाता किसी बड़े अपराध का जरिया बन सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जेल में VIP ट्रीटमेंट दिलाने प्रहरी ने लिए 50 हजार,VIDEO:मनेंद्रगढ़ में परिजनों से बोला- राधे-राधे, फिर रिश्वत लेकर निकला; अब सस्पेंड

May 15, 2026

बिजनेस में निवेश के नाम पर बिलासपुर के कारोबारी को लगी 3.32 करोड़ की चपत, पिता-पुत्र ने मिलकर रचा ठगी का जाल

May 15, 2026

रायपुर के पेट्रोल पंपों पर उमड़ा हुजूम, घंटों कतार में लगने के बाद, बाइक को 400 और कार को 1000 का ही मिल रहा पेट्रोल

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070468
Views Today : 19
Views Last 7 days : 1031
Views Last 30 days : 3647
Total views : 91818
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.