Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जेल में VIP ट्रीटमेंट दिलाने प्रहरी ने लिए 50 हजार,VIDEO:मनेंद्रगढ़ में परिजनों से बोला- राधे-राधे, फिर रिश्वत लेकर निकला; अब सस्पेंड
Breaking News

जेल में VIP ट्रीटमेंट दिलाने प्रहरी ने लिए 50 हजार,VIDEO:मनेंद्रगढ़ में परिजनों से बोला- राधे-राधे, फिर रिश्वत लेकर निकला; अब सस्पेंड

By adminMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 11778765889 1778778731
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 11778765889 1778778731
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ उप जेल के प्रहरी ने 50 हजार की रिश्वत ली है। जेल में बंद मर्डर के आरोपियों को VIP ट्रीटमेंट देने के मकसद से प्रहरी संतोष तिवारी ने उनके परिवार वालों से 1 लाख 30 मांगे थे। पैसे लेने वह घर पहुंचा था, जहां परिजनों को उसने राधे-राधे कहा, फिर पैसे लेकर निकल गया। परिवार के ही किसी सदस्य ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोप है कि, पैसे न देने पर आरोपियों को प्रताड़ित करने की धमकी भी दी गई थी। वीडियो नवंबर 2025 का बताया जा रहा है। वायरल होने के बाद जेल सुपरिंटेंडेंट ने प्रहरी को सस्पेंड कर अंबिकापुर अटैच किया है। रिश्वत लेते तस्वीरें देखिए… मर्डर के आरोपी है तीनों जानकारी के मुताबिक, गणेश चतुर्थी के समय शहर में चाकूबाजी हुई थी। इसमें 10 आरोपी बनाए गए थे। 7 आरोपी सबूत नहीं मिलने पर छुट गए। 3 अन्य आरोपी मर्डर के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। इन्हीं के परिजनों से प्रहरी ने रिश्वत ली। आरोप है जेल प्रहरी ने परिजनों से गवाहों से छेड़छाड़ कर आरोपियों को रिहा करने की बात भी कही थी। वीडियो की जांच के बाद हुई कार्रवाई मनेंद्रगढ़ उप जेल के जेलर संजय खैरावर ने कहा वायरल वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। रिश्नत लेने का स्पष्ट मकसद समझ नहीं आ रहा है। वर्दीधारी संतोष तिवारी पैसे का लेनदेन करते दिखाई दिया है, जो कि सिविल सेवा आचरण अधिनियम का उल्लंघन है, उन्हें तुरंत निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उसका मुख्यालय अंबिकापुर केंद्रीय जेल रहेगा। विभागीय जांच में आरोपी पक्ष को बुलाया जाएगा। पैसे लेने का कारण जांच के बाद क्लीयर होगा। जेल प्रशासन पर उठे सवाल वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। ……………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… मर्डर केस में फंसाने की धमकी, फिर मांगे 50 हजार..VIDEO: SI रंगे हाथों पकड़ाया; छटपटाते हुए कहा-जबरदस्ती कर रहे हो; प्रिंसिपल भी रिश्वत लेते अरेस्ट छत्तीसगढ़ में SI और प्रिंसिपल अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेते पकड़ाए हैं। कोरिया जिले के पोड़ी चौकी में पदस्थ SI अब्दुल मुनाफ ने मर्डर केस में फंसाने की धमकी देकर एक किसान से 50 हजार रिश्वत मांगी थी। जब किसान SI को 25 हजार कैश देने पहुंचा तो एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला पोड़ी चौकी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बुझ गईं सौर स्ट्रीट लाइटें गांवों में फिर पसरा अंधेरा

May 15, 2026

भुगतान अटका, 7 साल से गन्ने का समर्थन मूल्य 355 रुपए प्रति क्विंटल पर ही स्थिर

May 15, 2026

नदी पूरी तरह सूखी, अब शहर की प्यास दो टंकियों के भरोसे

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070474
Views Today : 26
Views Last 7 days : 1038
Views Last 30 days : 3654
Total views : 91825
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.