![]()
भास्कर न्यूज | पटना नगर पंचायत पटना में पारंपरिक आस्था और कृषि संस्कृति का प्रतीक कठोरी पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण शामिल हुए और भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर अच्छी वर्षा, बेहतर फसल और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। कठोरी पूजा को लेकर किसानों उत्साह देखने को मिला। पूजा की सूचना एक दिन पूर्व कोटवार द्वारा मुनादी कराकर दी थी, जिसके चलते ग्रामीणों ने रविवार शाम को ही दैनिक उपयोग के लिए पानी भर लिया था। परंपरा के अनुसार, सोमवार को पूजा संपन्न होने तक न तो किसी ने पानी भरा और ना ही मिट्टी खुदाई जैसे कार्य किए। इस नियम का पालन पूरे गांव ने एकजुट होकर किया, जो इस पूजा के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाता है।
<
