तमता | थाना क्षेत्र के ग्राम खरकट्टा में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। मृतक की पहचान बीरो राम भगत (65 साल) के रूप में हुई है। उसने गांव के पास कटहल के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लिया। पंचनामा कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक शराब सेवन का आदी था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
<
