![]()
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ओडिशा से आ रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। यह घटना धमतरी-नगरी केरेगांव रोड पर खड़ादाह के पास हुई। बस में सवार 5 बच्चों सहित लगभग 40 यात्री बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, दिनेश ट्रेवल्स की यह बस ओडिशा से धमतरी की ओर जा रही थी। केरेगांव से लगभग 5 किलोमीटर दूर खड़ादाह के पास बस के टायर में अचानक आग भड़क उठी। सड़क किनारे मौजूद एक सैलून संचालक राहुल की नजर आग पर पड़ी। यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया राहुल ने तुरंत केरेगांव पेट्रोलिंग पार्टी को सूचना दी। पुलिस टीम के साथ राहुल ने बस को ओवरटेक कर रुकवाया। बस रुकते ही बिना किसी देरी के सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बस में आग लगने से मची अफरा-तफरी आग लगने की खबर से यात्रियों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। पुलिस जवान और राहुल ने मिलकर टायर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। आग पर काबू पाने के कुछ देर बाद, उसी बस से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। इस दौरान यात्रियों को लगभग आधा घंटा इंतजार करना पड़ा।
<
