![]()
कांकेर जिले के सिकसोड़ थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चाचा ससुर पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में पत्नी के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा ससुर भी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता 17 जून को अपने चाचा के घर ग्राम कस्तूरा पहुंची थी। उसने परिजनों को बताया था कि उसका पति सूरज लाल पोटाई उस पर अवैध संबंध होने का शक करता है और शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता है। परिजनों ने अगले दिन गांव में बैठक कर आरोपी को समझाने का निर्णय लिया था। आधी रात घर पहुंचकर किया हमला इसी बीच 17 जून की रात करीब 12:15 बजे आरोपी सूरज लाल पोटाई चाचा के घर पहुंच गया। वहां उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने घर में रखी लोहे की टांगी उठाकर पत्नी के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी को बचाने आए उसके चाचा पनकू राम उइके पर भी आरोपी ने टांगी से हमला कर दिया, जिससे उनकी बाईं आंख के नीचे चोट लगी। पुलिस ने किया गिरफ्तार घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर सिकसोड़ थाने में अपराध क्रमांक 09/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की। तकनीकी सबूतों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी सूरज लाल पोटाई (45), निवासी ग्राम कस्तूरा, थाना सिकसोड़ को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी भी जब्त कर ली गई है। न्यायिक रिमांड पर भेजा गया पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
<
