![]()
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) ने नए बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। कंपनी के कार्यपालक निदेशक ईडी अम्बस्थ ने बताया कि, उपभोक्ता अब ‘मोर बिजली’ ऐप, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से सीधे आवेदन कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बार-बार दफ्तर जाने की समस्या से निजात दिलाना है। ईडी अम्बस्थ के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में ऑनलाइन आवेदन के 7 दिनों के भीतर नया बिजली कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह समय सीमा 15 दिन निर्धारित की गई है। हालांकि, इसके लिए यह आवश्यक होगा कि आवेदक के घर के आसपास बिजली का खंभा मौजूद हो। आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने 1 अप्रैल से नए बिजली कनेक्शनों की आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। कंपनी की वेबसाइट पर पंजीकृत सभी ऑनलाइन आवेदनों पर विद्युत कंपनी द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन आवेदकों के लिए जो ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं, वितरण केंद्र, जोन या उपसंभाग कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। यहां के जिम्मेदार कार्यालय कर्मचारी, जैसे कनिष्ठ अभियंता या सहायक अभियंता, आवेदक के भौतिक आवेदन को कार्यालय के कंप्यूटर सिस्टम में ऑनलाइन पंजीकृत करेंगे। आवेदन आवेदक के मोबाइल नंबर से ही पंजीकृत किया जाएगा।
<
